हिंसा किसानो की समस्या का समाधान नही है |

हिंसा किसी भी किसान की समस्या का समाधान नही है ,

किसान अपनी बात शांति पूर्वक तरीके से आन्दोलन कर के भी रख सकती है|

आज हमारा देश दिन व दिन तरक्की करते जा रहा है , व्यापारी , नेता अपनी कमाई  को हजारो गुना कर रहे है | बस अगर पिछड़ा हुआ है तो वो है गरीब  किसान

परिवार , किसान को जीने मरने की भी चिंता नही है ,विचारा  बेसुध होकर कोदू के बैल की तरह जुता है देश का पेट भरने में | इसके साथ ही न जाने कितने कर्ज लिए है फसल की लागत लगाने के लिए |

हिंसा किसानो की समस्या का समाधान नही है
हिंसा किसानो की समस्या का समाधान नही है

कुछ सरकार से किसान कार्ड से लिए है और कुछ बनियों से , पर प्रकृति की मार झेल रहे किसान को , बाजार की मार भी झेलनी पढ़ रही है| आज किसान अपनी फसल के उचित दाम नही पा रहा है , उसके दाम न्यूनतम होते है |

किसान के अन्न का दाम बिना किसी लागत के मूल्यांकन के बिना तय कर दिए जाते है , किसान का अपने उत्पाद की कीमत पर कोई नियंत्रण नही है | और सरकार भी आजादी के बाद कोई ढोस कदम नही उठा पा रही है , इसी का परिणाम है की किसानो के अन्दर का सैलाब ,जन असंतोष बाहर निकल कर सामने आ रहा है |

हाल ही में मध्य प्रदेश में किसान आन्दोलन के दौरान पुलिस द्वारा फायरिंग में 6 किसानो की मौत हो गयी और कई घायल हो गये , जिससे किसानो का गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने बसे , पुलिस की गाड़िया यहाँ तक की दमकल तक को आग के हवाले कर दिया और क्यों न करें एक तो किसान वैसे ही मर रहा है , तंगहाली , कर्जदारी से परेसान हो किसान धीरे धीरे खेती किसानी छोड़ रहा है ऊपर से सरकार भी गोलिया चलवा रही है |

आज किसानो की हालत बड़ी सोचनीय है दयनीय है | हालात ख़राब है किसानो के

हिंसा किसानो की समस्या का समाधान नही है
हिंसा किसानो की समस्या का समाधान नही है

पर फिर भी किसानो को अपना आत्मबल नही खोना चाहिए , उन्हें अपना धैर्य बनाकर शांति पूर्वक अपना आन्दोलन चालू  रखना चाहिए | सरकारी सम्पति को नुकसान न पहुचाये इस से आम जानो को भी कठिनाई और परेशानी होती है , किसान किसी का बुरा नही कर सकता | किसान दुनिया में सबसे ज्यादा आशावादी होता है , उसे निरास होकर कोई गलत कदम नही उठाने चाहिए |

मध्य प्रदेश के  मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी आश्वासन दिया है मध्य प्रदेश के किसानो की मांगे पूरी करने का , एक आखिरी वार उन्हें मौका जरुर देना चाहिए|

हिंसा किसी भी किसान की समस्या का समाधान नही है , किसान अपनी बात शांति पूर्वक तरीके से आन्दोलन कर के भी रख सकती है |

सरकार आपके असंतोष को भांप चुकी है , कोई भी राजनेता , सरकार आज के समय में किसान के खिलाफ कदम नही उठा सकती ,क्यूकी देश की आवादी का 65 – 70 प्रतिशत प्रतिनिधित्व किसान ही करते है |

देश की , प्रदेस की सरकार को अब व्यापारियों , कॉर्पोरटरों के पल्लुओ से बाहर निकल कर देश के गरीब पर महनती किसानो के हितों के बारे में सोचना चाहिए , उनके बच्चो की शिक्षा के बारे में सोचना चाहिए गॉवों के स्कूलों की दुर्दशा के बारे में सोचना चाहिए |

इस बात पर ह्रदय से विचार करना चाहिए कि क्यों दूसरों का पेट भरने वाला अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेता है | इस देश का नेता जब तक देश की जनता की भावनाओ , परिस्थितियों , दुःख – दर्द  के प्रति संवेदनशील नही होंगे तब तक भारत भारत नही बनेगा |

भारत को किसानो , विद्वानों  , समाजसेवियों,संतो -महात्मायों  और वीरों ने सोने की चिड़िया और विश्व गुरु बनाया था न की आज के जैसे  राजनीती के दलालों ने ,

भ्रष्ट नेताओ ने | देश के नेतृत्व को आत्म सुद्धि की आवश्यकता है , देश हित में कार्य करें , अपनी बेहिसाब संपत्ति बनाने से बाहर आकर आम जन के बारें में सोचने की आवस्यकता  है | देश में रोजगार के अवसर पैदा करने  की आवस्यकता है |

और किसान भाइयों से अनुरोध है कि शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन करें , सरकारी संपत्ति को नुकसान में आपका अपना नुकसान ही है |

जय जवान ,जय किसान , जय विज्ञान

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.